नवगछिया – प्रदेश के आह्वान पर नवगछिया में महागठबंधन समर्थित बिहार बंद का आंशिक असर देखा गया. राजद, भाकपा, माले, सीपीआई, सीपीएम तथा कांग्रेस नेताओं ने अपने-अपने दलगत झंडे को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस अवसर पर राजद के जिला महासचिव संजय मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार जी ने जो काला कानून पेश किया है, उसको वापस लेना पड़ेगा.

जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ने कहा कि जब तक इस बिल को पूर्णतया रद्द नहीं किया जाता महागठबंधन तब तक संघर्ष करता रहेगा. इस दौरान जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान, जिला महासचिव संजय मंडल, आपदा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, जिला कमिटी सचिव बिन्देश्वरी मंडल,

रामदेव मंडल, गौरीशंकर राय, रेणु देवी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, नवगछिया नगर अध्यक्ष तनवीर बाबा, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु यादव, सतीश यादव, मुन्ना कुमार सहित अन्य मौजूद रहे. वहीं दूसरी तरफ राजद समर्थकों ने मकंदपुर चौक पर सी एम नीतीश कुमार का पुतला जलाकर नीतीश सरकार का विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *