नवगछिया : भूमि विवाद के मामले के निष्पादन को लेकर नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार लगाकर एसडीओ अखिलेश कुमार एवं एसडीपीओ दिलीप कुमार ने मामले की सुनवाई की. शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर आयोजित जनता दरबार मे कुल सात मामले आए. जनता दरबार के सभी सातों मामलों के निष्पादन को लेकर दोनो पदाधिकारी ने पहल किया.

एसडीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि शुक्रवार को आयोजित जनतदार में वैसे मामले जो थाना स्तर पर थानाध्यक्ष एवं अंचल अधिकारी के जनता दरबार मे निष्पादन नही हो पाया वैसे मामलों को सुलझाने के लिए पहल किया गया है. प्रथम शुक्रवार को कुल सात मामलों की सुनवाई हुई.

जिसमे दोनो पक्षों को अगली तिथि दी गई है. उन्होंने कहा कि हर माह के दो शुक्रवार को अनुमंडल स्तर पर जनता दरबार लगाकर जमीन विवाद के जटिल मामलों का निष्पादन किया गया. इसको लेकर अंचल अधिकारियों को वैसे जटिल मामलो की सूची अनुमंडल कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *