नवगछिया – नौवें चरण में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर नवगछिया अनुमंडल निर्वाचन कार्यालय में पर्चा भरने वाले गोपालपुर जिला परिषद सदस्य पद के सभी दावेदारों के पर्चे सही पाए गए हैं. अब गोपालपुर से कुल 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.
Total Downloads: 102
जिनमें अंजना देवी, प्रेमलता देवी, कुमारी गुड़िया, निशा भारती, खुशबू देवी, ब्यूटी कुमारी, रूपम प्रियराज देवी, काजल कुमारी, नवीनता देवी, रूपा देवी और मंजू देवी है. मालूम हो कि 29 नवंबर को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा. जबकि मतदान 12 दिसंबर को और मतगणना 14 और 15 दिसंबर को होना है.
इस्माइलपुर से जिला परिषद सदस्य पद के दावेदारों के पर्चों की हुई संवीक्षा, सभी परचे सही

नवगछिया – नौवें चरण में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर नवगछिया अनुमंडल निर्वाचन कार्यालय में पर्चा भरने वाले इस्माइलपुर जिला परिषद सदस्य पद के सभी दावेदारों के पर्चे सही पाए गए हैं. अब इस्माइलपुर से कुल 09 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.
जिनमें बीरबल कुमार उर्फ आदित्य रत्नम दास, बबीता कुमारी, संतोष कुमार सुमन, कमलेश्वरी मंडल, सविता देवी, आशुतोष कुमार, विपिन कुमार मंडल, रौशन कुमार यादव और मीना देवी है. मालूम हो कि 29 नवंबर को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा. जबकि मतदान 12 दिसंबर को और मतगणना 14 और 15 दिसंबर को होना है.
