नवगछिया । गोपालपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो किलो गांजा के साथ कारोबारी को थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी बजरंगबली मंदिर के पास से बाइक के साथ गिरफ्तार किया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 102
मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी रंगरा ओपी क्षेत्र के भीमदास तिनटंगा दियारा का संजय यादव है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार गांजा कारोबारी संजय यादव कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के डुमरिया नवाबगंज के अमरेन्द्र मंडल से खरीद कर भागलपुर डिलीवरी देने जा रहा था। उसे न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
