नारायणपुर – प्रखंड के जय प्रकाश महाविद्यालय में प्राचार्य बिभांशु मंडल के नेतृत्व में 13 जनवरी शनिवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन होगा. जिसमें महाविद्यालय की समास्या, विकास सहित छात्रों की उपस्थिति, महाबिधालय से डिप्टेशन पर गए शिक्षकों को वापस लाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी. उक्त जानकारी काॅलेज कर्मी डॉ राजीव कुमार ने दी.

