नवगछिया – नवगछिया के हरनाथचक मोहल्ले में मंगलवार को दोपहर एक पशु आहार बेचने वाले दुकानदार की गोली मार कर हत्या कर दी है. मृतक हरनाथचक निवासी सियाराम मंडल का 30 वर्षीय पुत्र मनोरंजन कुमार है. अपराधियों ने उसके सीने में एक गोली मारी है जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो जाने की बात कही जा रही है.

घटना के तुरंत बाद परिजन मनोरंजन का शव लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के वक्त मृतक का भाई पंकज कुमार घटना स्थल पर ही मौजूद था.

img 20220301 wa0019
img 20220301 wa0019

पंकज ने बताया कि तीन से चार की संख्या में अपराधी उसके दुकान पर आ धमके और पहले मनोरंजन के साथ बात बाती किया फिर उसे गोली मार कर भाग गए. मृतक के पिता सियाराम मंडल ने बताया कि सुबह अपराधी उसके घर पर आए थे और कुत्ता देने की मांग कर रहा था. कुत्ता उपलब्ध नहीं था इसलिए घर के सदस्यों ने देने से मना कर दिया जिस पर अपराधियों ने देख लेने की धमकी दी थी.

जानकारी मिली है कि मनोरंजन पशुओं का आहार और दवाइयां बेचने का काम करता था और विदेशी नस्ल के कुत्ते को बाहर ला कर बिक्री किया करता था. अनुमंडल अस्पताल पहुंचे नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने मामले की छानबीन की है जबकि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रंगरा, नवगछिया और गोपालपुर पुलिस को छापेमारी में लगाया गया है. घटना के मुख्य आरोपियों में भवानीपुर निवासी सगारी यादव के पुत्र विकास कुमार का नाम सामने आ रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *