नवगछिया। नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने कटिहार के काढ़ागोला सहित अन्य स्टेशनों का अवैध रूप से अनधिकृत रेलवे टिकट काटने को लेकर के दो लोगों को फर्जी टिकट बनाने के मामले में गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सिमरन इंटरप्राइजेज बरारी थाना क्षेत्र के मरघिया नीच टोला के मो. दिलनवाज एवं डुमर चौक के मिथुन कुमार को अवैध रूप से टिकट काटने वाले लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर, सैमसंग का मोबाइल, फिंगर प्रिंटर, नगद रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया।
Total Downloads: 166
उन्होंने बताया कि दोनों के पास आईआरसीटीसी का निजी आईडी पर फर्जी टिकट काटकर अवैध रुपया वसूली करते हुए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों लोगों से राशि वसूल निजी पासवर्ड आईडी बनाकर टिकट का व्यवसाय कर रहा था।
जो पूरी तरह से गलत है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि दिलनवाज के पास से पूर्व का 21 टिकट बरामद किया गया है। वहीं मिथुन के पास से 12 टिकट कटा हुआ बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों के पास से कई फर्जी टिकट भी बरामद किया गया है।

