नवगछिया। नवगछिया में शनिवार को बिजली व्यवस्था चरमरा गयी। जिससे लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं रहने से लोगों को गर्मी के साथ पानी की भी समस्या से दो चार होना पड़ा। 11 बजे जो बिजली गुल हुई तो सात बजे संध्या में आई। इस बीच दो बार बिजली अपना झलक दिखाकर चली गयी।

बिजली नहीं रहने से लोगों के मोबाइल चार्ज नहीं हुए। दुकानदार मंटू ने बताया कि बिजली दिनभर आंख मिचौनी करती रही, जिससे जेनरेटर भी दम तोड़ने लगा था। व्यवसायी कौशल जयसवाल ने कहा कि बिजली नहीं रहने से दिनभर लोग गर्मी में पसीने से तरबतर होते रहे। बिना सूचना दिये ही बिजली विभाग ने बिजली काट दी। बिजली विभाग के जेई प्रशांत ने बताया कि ढाई घंटे लोड शेडिंग था और बाद में ब्रेकडाउन हो गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *