भागलपुर के कचहरी चौक पर शनिवार की देर शाम एक मनचले व्यक्ति को छात्रा से छेड़खानी करना महंगा पड़ गया। लोगों ने मनचले व्यक्ति की जमकर पिटाई की ओर बाद में इशाकचक थाना पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि देर शाम चौक पर एक भाई-बहन कोचिंग से पढ़ कर स्कूटी से घर जा रहे थे। तभी एक मनचले ने नशे की हालत में उन्हें रोक दिया और दोनों को प्रेमी युगल बताकर गालियां देने लगा। साथ ही छात्रा से छेड़खानी करना लगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
तभी स्थानीय लोगों ने मनचले की पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। बाद में इशाकचक थाना पुलिस ने पहुंचकर मनचले को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार मनचला ने अपना नाम विनय साह बताया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
