नारायणपुर: जयपुर चूहर पश्चिम पंचायत के शाहपुर दियारा में सोमवार को 12 वर्षीय गोभी कुमार पिता बसंत मंडल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि ग्रामीण मौत को संदिग्ध बता रहे हैं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
घटना की सूचना ग्रामीणों ने बिहपुर पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बताया कि घटना दोपहर लगभग तीन बजे की है। शव झोपड़ी ठाठ से लटका मिला। मामला खुदखुशी का है या फिर हत्या का यह पुलिसिया जांच से ही स्पष्ट हो पायेगा। बिहपुर थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पदाधिकारी के साथ पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा गया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
