भागलपुर में सुल्तानगंज प्रखंड के महेशी पंचायत में बुधवार को सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के अद्यतन स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। इस क्रम में अनुसूचित मध्य विद्यालय के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं को देख एसडीओ ने शिक्षक से कई सवाल जवाब किए। जिसमें खुद को सवालों को घिरता देख शिक्षक मिथुन कुमार एसडीओ से ही उलझ गए। इस क्रम में काफी कहासुनी भी हुई।
Total Downloads: 171

मामला बढ़ता देख एसडीओ के बॉडीगार्ड बीच-बचाव करने आए, तो शिक्षक बॉडीगार्ड से ही उलझ गए। इस क्रम में शिक्षक ने आपा खोते हुए बॉडीगार्ड से मारपीट करने लगे। जिसके बाद साथ में मौजूद पुलिस बल की मदद से आरोपित शिक्षक को हिरासत में लेते हुए सुल्तानगंज थाने में पूछताछ की जा रही है। इससे पूर्व सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने महेशी पंचायत में चल रहे सरकारी योजनाओं के अद्यतन स्थिति का जायजा लेते हुए सीओ शंभुशरण राय को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ पंचायत की तमाम जनता को उपलब्ध कराने कहा।

इस दौरान अंचल के तमाम कर्मचारी मौजूद थे। इस संदर्भ में सदर एसडीओ ने बताया कि सुल्तानगंज के महेशी पंचायत में योजनाओं की जांच करने पहुंचे थे। इस क्रम में विद्यालयों की स्थिति, पठन-पाठन, मिड डे मील, नाली-गली, नल-जल योजना आदि की जांच कर संबंधित पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं, शिक्षक द्वारा अभद्र व्यवहार को लेकर कहा कि कई दिनों से यहां पर पठन-पाठन और शिक्षकों के विद्यालय समय पर नहीं आने की ग्रामीणों की ओर से शिकायत मिल रही थी। इस क्रम में अनुसूचित मध्य विद्यालय महेशी में शिक्षक मिथुन कुमार से पूछताछ के क्रम में वे उग्र हो गए। उनके द्वारा काफी कहासुनी के बाद बॉडीगार्ड के साथ नोंक झोंक भी किया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

