बिहार में अब गर्म हवाएं शरीर की नमी सुखा रही है। यह स्थिति नसों में ब्लॉकेज बढ़ा सकती है। इससे ब्रेन स्ट्रोक से लेकर हार्ट चोक करने का खतरा बढ़ गया है। राजधानी पटना सहित राज्य के 8 जिलों में स्थिति बेहद खराब है, जहां पारा 40 के पार है और गर्म हवा की रफ्तार भी 15 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई है। मौसम विभाग के साथ डॉक्टरों ने इस मौसम को लेकर आम जन को अलर्ट करते हुए विशेष सावधानी बरतने को कहा है। मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों तक राज्य के दक्षिण बिहार में लू का हाई अलर्ट जारी किया है।

दक्षिण बिहार में लू का हाई अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में गर्म पश्चिमी हवा का प्रवाह तेजी से हो रहा है। कई जिलों में 15 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक गर्म और तेज रफ्तार में चल रही पश्चिमी हवा के प्रभाव से अगले 48 घंटे तक मौसम शुष्क बना रहेगा। बक्सर, भोजपुर और पटना में लू को लेकर हाई अलर्ट किया गया है। इसके साथ ही राज्य के 8 जिलों में लू को लेकर मौसम विभाग ने हाई अलर्ट किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पटना से लेकर राज्य के 8 जिलों में गर्मी परेशान करने वाली होगी। इसमें थोड़ी सी लापरवाही हुई तो सेहत पर भारी पड़ सकता है।

बिहार में 3 दिनों तक लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने आने वाले 3 दिनों तक लू को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में लू चलने का पूर्वानुमान है। अगले 3 दिनों के दौरान तापमान 4 डिग्री तक बढ़ जाएगा। मौसम विभाग पटना की तरफ से आम लोगों को सेहत की सुरक्षा को लेकर अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट किया है। राज्य के लू प्रभावित इलाके खासकर दक्षिण बिहार में दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी जा रही है। मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है कि तरल पदार्थ का उपयोग करें जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाए।

3 दिनों में 19 जिलों में हाई अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 3 दिनों में राज्य के 19 जिलों में आफत की वेव होगी। मौसम की मार की चपेट में 19 जिलों को लेकर अलर्ट है। इसमें दक्षिण बिहार के 19 जिलों में बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में गर्मी व तेज गर्म हवा की रफ्तार सेहत पर भारी पड़ सकती है।

दोपहर 12 बजे के हालात

जिलादोपहर में तापमानगर्म हवा की रफ्तार
बांका41.98 किमी प्रति घंटे
जमुई416 किमी प्रति घंटे
नवादा41.515 किमी प्रति घंटे
औरंगाबाद41.413 किमी प्रति घंटे
बक्सर40.915 किमी प्रति घंटे
भोजपुर40.412 किमी प्रति घंटे
पटना41.48 किमी प्रति घंटे
गया39.98 किमी प्रति घंटे

डॉक्टरों ने किया सावधान
पटना के डॉक्टर राणा एसपी सिंह का कहना है कि इस मौसम में शरीर से नमी जल्दी खत्म होती है। ऐसे में लोगों का इलेक्ट्रोलाइट्स इंबैलेंस होता है। यह काफी खतरनाक स्थिति होती है। ऐसे मौसम में लोगों को पूरी तरह से सावधान होना चाहिए और पेय पदार्थों का इस्तेमाल कर पानी की कमी नहीं होने पर काम किया जाना चाहिए। शरीर में पानी की कमी होने के कारण ही ब्रेन में स्ट्रोक के साथ नसों में ब्लॉकेज का खतरा बढ़ता है। ऐसे में लोगों को पूरी तरह से सावधान रहना चाहिए और पानी की कमी को पूरा करने के लिए धूप से बचने का प्रयास करते हुए सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बच्चों से लेकर बड़ों को पूरी तरह से गंभीर होना चाहिए। बीमार और किडनी लीवर और हार्ट के मरीजों को तो विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे मरीज जिन्हें अधिक पानी पीने की मनाही है, उन्हें तो विशेष रुप से अलर्ट होना होगा नहीं तो यह मौसम उनके लिए जानलेवा हो सकता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *