बिहपुर, बिहपुर थाना परिसर में मंगलवार को ईद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीओ रोहित कुमार एवं संचालन थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने की। बैठक में दोनों कौमों के बुजुर्ग, बुद्धिजीवी एवं पंचायत प्रतिनिधि शामिल थे। वहीं बैठक में बताया गया कि ईद 2 या 3 मई को चांद दिखने के बाद मनाया जाएगा।
ईद आपसी एकता, सामजिक सद्भाव एवं आपसी मिल्लत का प्रतीक है। इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाये। वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि ईद में गड़बड़ी फैलाने वालों एवं हुड़दंग करने वालों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। ईद के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें, अफवाह ना फैलाये। किसी भी प्रकार की जानकरी हो तो पुलिस को जरूर बतायें।
आपका नाम व पहचान गुप्त रखा जायेगा।साथ ही थानाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद सभी को अपना सरकारी मोबाइल नंबर भी दिया ।वही लोगों ने भी ईद के दौरान आने वाली समस्या पर खुलकर बातचीत किया।ईद के दौरान थानाक्षेत्र में पुलिस की गस्ती करने पर जोर दिया गया।इस बैठक में जिप सदस्य मोइन राइन, जिप प्रतिनिधि चंदन कुंवर, प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत चौधरी उर्फ श्री हरी,इरफान आलम, शंभूनाथ मिश्रा ,मुखिया सलाउद्दीन, राजद जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान अबुल हसन समेत कई अन्य मौजूद थे।


