नवगछिया। बिहार सरकार के एडीजे (कमजोर वर्ग) अनिल किशोर यादव ने गुरुवार को डीआईजी सुजीत कुमार और एसपी सुशांत कुमार सरोज के साथ नवगछिया आदर्श थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ने थाना के सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया और अभिलेखों में पाई गयी त्रुटियों को दूर करने का निर्देश भी दिया।
Total Downloads: 160
उन्होंने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में पुलिस पदाधिकारी मेहनत से कार्य कर रहे हैं नवगछिया पुलिस अच्छा कार्य कर रही है ।
उन्होंने कहा कि हत्या सहित अन्य मामलों में जो अपराधी फरार चल रहें है ऐसे कई मामले में कुर्की जब्ती नहीं हो पाई है ऐसे मामलों को चिन्हित करते हुए कारवाई के लिए कहा गया है।

वारंट कुर्की के निष्पादन की भी समीझा की गई। एडीजी ने कहा कि नवगछिया पुलिस के द्वारा कई कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी भी की गई है, शराबबंदी के मामले में पिछले दो माह में आरोपी को सजा भी दिलाई गई है। सभी मिलाकर ऐसा प्रतीत होता है कि सुल्तानगंज से नवगछिया आदर्श थाना की स्थिति बेहतर है ।
मुख्यालय को पुलिस वलो की कमी की बात से अवगत कराऊंगा :
एडीजी ने कहा कि पुलिस बलों की कमी की बात सामने आई है इस संबंध में मुख्यालय को अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
