बिहपुर : मध्य विद्यालय सहोडी में गुरुवार को कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं ने टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) नहीं मिलने पर आक्रोशित होकर विद्यालय के गेट पर ताला लगा दिया। जिस कारण शिक्षक व कुछ बच्चे विद्यालय के अंदर बंद हो गये। करीब एक से डेढ़ घंटा तक ताला बंद रहा। जिस कारण अफरातफरी का माहौल बन गया।
Total Downloads: 160
वर्ग अष्टम के छात्र दीपक, शिवम, नीरज, रूपेश, सागर, प्रिंस, प्रशांत, आशुतोष, कविता कुमारी व उसरत खातून ने बताया हमलोगों को टीसी नहीं दिया जा रहा हैं। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार सिंह विद्यालय नहीं आते हैं।
अगर टीसी नहीं मिला तो दूसरे विद्यालय में नामांकन कैसे होगा। उसके बाद वार्ड सदस्य कलीम और अरविंद यादव ने बच्चों को समझाकर ताला खुलवाया। वहीं इस बाबत प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव सिंह ने बताया टीसी उपलब्ध नहीं था। जिस कारण बच्चों को टीसी नहीं मिल पा रहा था। शुक्रवार से बच्चों को टीसी दिया जाएगा।

