नवगछिया।  रंगरा ओपी के भवानीपुर चौक पर एनएच 31 को पार करने के दौरान गुरुवार को पिकअप वैन की टक्कर से महिला कौशल्या देवी (62 वर्ष) पति लक्ष्मी यादव निवासी भवानीपुर की मौत हो गयी। घटना के बाद लोगों ने खदेड़कर पिकअप वैन को पकड़कर रंगरा पुलिस के हवाले किया।

हालांकि चालक फरार हो गया। पिकअप वैन सबौर का बताया जा रहा है। शव का गुरुवार को अनुमण्डल अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम करवाया गया। थानाध्यक्ष महताब खान ने बताया कि केस दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *