नवगछिया । नवगछिया थाना के मधतपुर निवासी तीन वर्षीय मासूम हिमांशु कुमार की सांप के काटने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बच्चा खेल रहा था। इसी दौरान वह रोने लगा और उसे सांस लेने में तकलीफ होता देखने पर लगा की उसे सांप ने काट लिया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 209
गंभीर अवस्था में उसे अनुमण्डल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मायगंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। बच्चे के पिता की भी छह माह पूर्व मौत हो गयी थी। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था। शव का अनुमण्डल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
