नवगछिया : रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट के 200 मीटर आगे ओवर ब्रीज के समीप गुरुवार को दोपहर बाद कटिहार के कुर्सेला निवासी मक्का निवासी शिवनारायण मंडल से अज्ञात अपराधियों ने एक लाख 20 हजार रुपये की छिनतई कर ली है. जानकारी मिली है कि कुर्सेला निवासी मक्का व्यवसायी नवगछिया के एक्ससिस बैंक से रकम की निकासी कर पुनः अपने मोटरसाकिल से अपने घर जा रहे थे.

रंगरा चौक के पास दो बाइक से ओवर टेक कर अज्ञात अपराधियों ने मक्का व्यवसायी को पहले रोका और जब तक वे कुछ समझ पाते तब तक अपराधियों ने पैसे का झोला झपट लिया और सभी कटिहार की ओर भाग गए. घटना के तुरंत बाद व्यवसायी ने रंगरा थाना पहुंच थनाध्यक्ष माहताब खान को घटना की जानकारी दी. माहताब खान ने व्यवसायी को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और मुआयना किया. इसके बाद नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अपराधियों के संभावित ठिकाने पर छापेमारी की गयी.

एक ही गिरोह के अपराधी दे रहे हैं घटना को अंजाम

नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि एक ही गिरोह के अपराधी लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं. जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *