नवगछिया । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन शुक्रवार को नवगछिया पहुंचे जहां भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहा कि गुजरात और कुढ़नी में मिली सफलता जनमानस को पार्टी के प्रति विश्वास दर्शाता है ।

उन्होंने कहा कि लोगों को हमारी पार्टी की सरकार और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है कि देश का विकास हो या बिहार का, विकास भाजपा ही कर सकती हैं। बिहार की जनता आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को अपार बहुमत देगी।

इस दौरान जिला मंत्री मुकेश राणा, गुलाबी सिंह, अधिवक्ता अजित कुमार, प्रखंड अध्यक्ष पंकज शर्मा, रंजीत झा, राजकुमार रजक, हिमांशु ठाकुर, आलोक, बंटू, रौशन राय, सच्चिदानंद शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *