नवगछिया : बिहपुर के भ्रमरपुर गांव से कर्नल बिनय कुमार के बेटे सुप्रतीक भारद्वाज झा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। ओटीए गया में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें इस पद से नवाजा गया है।

सेना में सेवा देने को तैयार तीसरी पीढ़ी

सुप्रतीक की यह तीसरी पीढ़ी है, जो भारतीय सेना में अपनी सेवा दे रही है। उनके पिता कर्नल बिनय भी भारतीय सेना में रह चुके हैं और शांति सेना के रूप में श्रीलंका गए थे। सुप्रतीक के दादा श्री शंभूनाथ झा भी 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध का हिस्सा रह चुके हैं। सुप्रतीक की शुरुआती पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल धौलाकुआं में हुई।

इसके बाद सुप्रतीक ने आईआईटी-जेईई में भी सफलता हासिल की थी, लेकिन उन्होंने देशसेवा को चुना और एनडीए में सफल होकर भारतीय सेना में शामिल हो गए। सुप्रतीक को 122 एसएटीए रेजिमेंट अलॉट हुआ है। उनकी इस सफलता से भ्रमरपुर गांव सहित पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है।

उनकी इस सफलता में पिता कर्नल बिनय ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी तीसरी पीढ़ी सेना में शामिल हुई है। सुप्रतीक ने इस सफलता का श्रेय अपनी मेहनत, लगन और माता-पिता को दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....