नवगछिया : रोड किनारे खड़े गिट्टी लदे हाईवा में रसोई गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने पीछे से करें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ट्रक में आग पूरा इलाका सिलेंडर ब्लास्ट के धमाकों से दहल गया। इस अगलगी में ट्रक 8 co

मंटू यादव का लग गई और फाइल फोटो। देखते ही देखते ड्राइवर जिंदा जल गया, जबकि 300 सिलेंडर जलकर राख हो गए। इसके अलावा एक गाय की भी झुलसने से मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार की रात करीब 1:30 बजे एनएच-31 पर नारायणपुर के भगवान पेट्रोल पंप के पास हुआ। मरने वाले की पहचान मंटू यादव निवासी शंकरपुर, जिला मुंगेर के रूप में हुई है। सिलेंडर का मलबा पांच सौ मीटर तक बिखर गए। तीन किलोमीटर तक लोगों को धमाके की आवाज सुनाई दी।

घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर है पेट्रोल पंप

घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर भगवान पेट्रोल पंप है। ब्लास्ट के क्रम में सिलेंडर का मलबा पेट्रोल पंप पर भी आकर गिरा, पर कोई नुकसान नहीं हुआ। पंप मालिक रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि कुछ कर्मचारियों के साथ मैं उस समय पंप पर ही था। ब्लास्ट partial d दौरान मलबे के करीब दस टुकड़े पंप परिसर में आकर गिरे। एक सिलेंडर का मलबा छत पर लगी पानी की टंकी को फाड़कर उसमें घुस गया। उस समय तेल लदा टैंकर भी पंप पर मौजूद था। हम तेल से संबंधित मशीन बंद कर पंप से 500 मीटर दूर चले गए। अगर पेट्रोल पंप में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की सूचना मिलने के बाद बुधवार की सुबह ट्रक ड्राइवर मंटू यादव के परिजन पहुंचे। उन्हें मंटू की सिर्फ जली हुई हड्डियां ही मिली।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....