नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने गुरुवार को इस्माइलपुर थाने का निरीक्षण किया। जहां पर जमीन संबंधी विवाद को लेकर उन्होंने क विवादित जमीन पर पुलिस हस्तक्षेप ना करें। जिनका कागजात होगा उन्हीं की फसल भी होगी। उन्होंने कहा कि दियारा क्षेत्र के लिए घुड़सवार भी आ चुका है। अगर कहीं पर उसकी जरूरत हो तो घुड़सवार को भी नियुक्त किया जाएगा।
Total Downloads: 345
उन्होंने कहा कि इस्माइलपुर गोपालपुर एवं रंगरा दियारा क्षेत्र में कहीं पर भी किसी भी तरह के फसल विवाद हो तो उसके लिए पुलिस गश्ती करेगी। उन्होंने बताया कि हमने थाना निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष से सभी तरह की जानकारी ली। लंबित एवं फरारी अभियुक्तों को लेकर के छापेमारी करने का निर्देश दिया।
इस मौके पर उन्होंने नवगछिया मुख्यालय डीएसपी एवं सर्किल इंस्पेक्टर को भी दियारा क्षेत्र में विशेष ध्यान देने का निर्देश दिए। उन्होंने थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में बिना कागजात वाले का जमीन का फसल नहीं होगा अगर कोई ऐसा करता है। तो उनके विरुद्ध कार्रवाई किया जाए। साथ ही उन्होंने आने वाले पर्व एवं 26 जनवरी की तैयारी पर विशेष रूप से चर्चा की।

