भागलपुर के समीक्षा भवन में नवनिर्वाचित मेयर, डिप्टी मेयर व पार्षद ने शपथ ग्रहण किया। जिलाधिकारी के अध्यक्षता में शपथ ग्रहण किया गया। मेयर ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हो गया। लेकिन योगदान 16 जनवरी से दूंगी। पहली प्राथमिकता शहर को स्वच्छ रखना होगा। जनता की सभी परेशानियों को दूर किया जाएगा। शहर को किस तरह स्मार्ट बनाया जाए इसपर विशेष रूप से काम किया जाएगा। हरेक वार्ड के बारे में जानकारियां ली जाएगी। जो भी कमियां होगी उसे दूर किया जाएगा।

Whatsapp group Join

डिप्टी मेयर बोले होगा विकास

डिप्टी मेयर सलाउद्दीन अहसन ने बताया कि शपथ ले लिए हैं। अब शहर को विकास की राह पर ले जाएंगे। पहली बार जनता ने चुना है। कोशिश रहेगी शहर में विकास हो। वहीं उन्होंने बताया कि फुटकर विक्रेताओं को भी जगह दिया जाएगा। इस बार शहर को अच्छी मेयर मिली है। काम होगा, विकास होगा।

डीएम ने बताया – इस बार छोटा कार्यक्रम हुआ

जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार ईवीएम के माध्यम से चुनाव हुआ था। शपथ ग्रहण का इस बार छोटा सा कार्यक्रम रखा गया था। नगर परिषद व नगर पंचायत के शपथ ग्रहण पर भी पदाधिकारी को नियुक्त किया गया है। हरेक जगह कार्यक्रम किया जा रहा है।

शहर में सबसे बड़ी समस्या पेयजल

शहर की सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। गर्मी तो दूर ठंड में ही पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में शहर के कई वार्डों में पेयजल संकट गहरा जाती है। इसको लेकर मेयर ने बताया कि अब शपथ ले चुकी हूँ। पेयजल को लेकर विशेषज्ञों से बात की जाएगी, अभी 51 वार्ड पार्षद के साथ बात की जाएगी। सभी तरह की समस्याओं को जाना जाएगा। शहर में किस तरह से पेयजल की समस्या को खत्म किया जा सके। लोगों को किस तरीके से शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा सके इन सभी मुद्दों पर बात की जाएगी। उसके अनुसार काम भी किया जाएगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet