नवगछिया। नवगछिया नगर परिषद के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद प्रीति कुमारी, उपमुख्य पार्षद रश्मि रथी देवी और सभी 28 वार्डों के वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण शुक्रवार को अनुमंडलीय सभागार नवगछिया में डीडीसी कुमार अनुराग ने कराई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यरूप से एसडीओ उत्तम कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन भी उपस्थित थे।

पार्षदों में रवि कुमार, बलराम कुमार, नागेश्वर प्रसाद सिंह, सितारा खातून, बी मंजी खातून, पूनम देवी, अभिषेक रमण, सुशीला देवी, अभिनन्दन कुमार, मनीष कुमार सिंह, स्वीटी कुमारी, नगमा खातून, खुशबू कुमारी, रेणु देवी, सुमित्रा देवी, रवि मंडल, विनोद सिंह, अनुप कुमार, हेमलता देवी, पिंकी देवी, कविता देवी, ज्ञान सागर चम्पा कुमारी, रणजीत भगत, सुषमा देवी, दीपक कुमार, कृष्णानन्द पासवान , स्वाती प्रिया ने शपथ ली।

मुख्य पार्षद प्रीति कुमारी के साथ उनके देवर ज्ञान सागर भी वार्ड संख्या 22 से पार्षद पद की शपथ ली। वहीं उपमुख्य पार्षद रश्मिरथी देवी के साथ उनकी सास हेमलता देवी वार्ड संख्या 19 से पार्षद पद की शपथ ली। इसी मौके पर पति-पत्नी का एक जोड़ा पति मनीष कुमार सिंह वार्ड संख्या 10 से पत्नी स्वीटी कुमारी वार्ड संख्या 11 से शपथ ली।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *