नवगछिया : बिजली कंपनी ने बिल का भुगतान नहीं करने पर 26 दिन में नवगछिया अनुमंडल के 680 बकायेदारों की बिजली काट दी है। इनमें खरीक प्रखंड के 110, बिहपुर के 128, नारायणपुर के 87, नवगछिया शहरी के 83, नवगछिया ग्रामीण के 135,

Whatsapp group Join

गोपालपुर और इस्माइलपुर के 137 उपभोक्ता शामिल हैं। इन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं किया था। साथ ही 37 उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज करते हुए 14 लाख 76 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। बिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता पवन कुमार ने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जो बकाया बिल जमा नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet