होली में खपाने के लिए शराब कारोबारी इन दिनों देसी शराब बनाने में जुटे हैं। शनिवार को परबत्ता थाने की पुलिस ने राघोपुर में टुनटुन मंडल के बासा पर एक शराब भट्टी पकड़ी। पुलिस ने मौके से 10 लीटर देसी शराब और एक गैस चूल्हा भी बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली कि राघोपुर में टुनटुन मंडल के बासा पर भारी मात्रा में शराब तैयार की जा रही है।

इसके बाद थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में जेएसआई राहुल कुमार एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भट्टी को ध्वस्त कर। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब कारोबारी टुनटुन मंडल वहां से भाग चुका था। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

दूसरी ओर खरीक पुलिस ने थाना क्षेत्र के झांव गांव में छापेमारी कर महेश साह के घर से 4 बोतल विदेशी शराब बरामद की। हालांकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *