नवगछिया : इस्माइलपुर दियारा के विभिन्न इलाकों में रविवार को नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने सघन छापेमारी की है। इस क्रम में वे इस्माइलपुर दियारा इलाके के बिनोवा, बसगढ़ा, मेघल टोला, सुद्दन टोला, तीसबिग्घी गए। जहां उन्होंने किसानों से बातचीत की। एसपी ने बिनोवा पुलिस पिकेट और इस्माइलपुर थाने का भी निरीक्षण किया है। एसपी ने कहा कि छापेमारी के क्रम में उन्होंने किसानों से भी बात की है। किसी ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं की है।
Total Downloads: 79
नवगछिया के तीन दियारा क्षेत्र गोपालपुर, इस्माइलपुर व रंगरा के अलावा नदी धाना और बिहपुर के दियारा क्षेत्रों में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अगर कोई भी अपराधी या फिर मनबद्ध प्रवृति का व्यक्ति किसानों को संग करने की मंशा रखते हैं तो वे जेल जाने की तैयारी कर लें। इस्माइलपुर थाने में नवगछिया के एसपी ने आम लोगों से मुखातिब होकर कहा कि हमलोग प्रत्येक पदाधिकारी को कहते हैं, आम लोगों से अच्छा, दोस्ताना व्यवहार करें, लेकिन अगर कोई पदाधिकारी आपके साथ बदसलूकी करता है तो शिकायत करें, कार्रवाई की जाएगी।
किसान उन्हें अपराधियों के बारे में जेल जाने की तैयारी कर लें। इस्माइलपुर थाने में नवगछिया के एसपी ने आम लोगों से मुखातिब होकर कहा कि हमलोग प्रत्येक पदाधिकारी को कहते हैं, आम लोगों से अच्छा, दोस्ताना व्यवहार करें, लेकिन अगर कोई पदाधिकारी आपके साथ बदसलूकी करता है तो शिकायत करें, कार्रवाई की जाएगी। किसान उन्हें अपराधियों के बारे में गुप्त सूचना दें।

एसपी ने कहा कि समाज के लोग बैठकर आपराधिक सोच वाले लोगों को समझाएं, अपराध की जिंदगी बहुत छोटी होती है, आप हमेशा पुलिस से बचते फिरते हैं, अपने परिवार पर अपने बच्चों के भविष्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। एसपी ने अपराधियों से अपील करते हुए कहा कि समाज की मुख्यधारा से जुड़े।
