नवगछिया । भागलपुर पूर्वी प्रक्षेत्र के डीआईजी विवेकानंद ने बुधवार को अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी सुशांत कुमार सरोज, एसडीपीओ दिलीप कुमार उपस्थित थे। डीआईजी ने लगभग तीन घंटे तक निरीक्षण किया। एसडीपीओ कार्यलय के सिरिस्ता के पंजियों का अवलोकन किया गया जिसमें कमियां पाई गई। कमियों को सुधार करने का निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अनुसंधान  नियंत्रण, अपराध नियंत्रण, डकैती पंजी विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया गया। इसमें सुधार के निर्देश दिए गए।

डीआईजी ने कहा कि नवगछिया अपराध ग्रस्त इलाके के रूप में चिह्नित है। इस कारण अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस तंत्र को मजबूत और सशक्त बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जानकारी को डॉक्यूमेंटेशन करना बेहद जरूरी है, लेकिन निरीक्षण में पाया गया है कि गिरोह पंजी काफी दिनों से लंबित है। इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

डीआईजी ने कहा कि पुलिस पब्लिक संवाद बढ़ाने के निर्देश पुलिस मुख्यालय से मिला है। हमारा प्रयास है कि हम जन जन से जुड़ें, उनके नजदीक जाने की पहल करें। इस पर कार्य बढ़ा है। इस पर काफी हद तक काम लड़ने की जरूरत है। जन साधारण की समस्यायों  को सुनकर विधि सम्मत कार्रवाई करना ही हमारा उद्देश्य है। डीआईजी ने कहा है कि नवगछिया में हत्या की जो घटनाएं घटी हैं उसमे सभी का अलग-अलग कारण है। परबत्ता में प्रेमप्रसंग, कदवा में  पारिवारिक विवाद में दादा पोते की हत्या हुई थी। सभी मामले भी गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *