नवगछिया। नवगछिया प्रखण्ड के ग्राम पंचायत खगड़ा में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान द्वितीय चरण के अंतर्गत ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का शुभारंभ मुखिया अनिता देवी के द्वारा किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी नवगछिया, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी नवगछिया, जेई, प्रखंड समन्वयक,पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य आदि उपस्थित थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 79
पंचायत में गीला कचरा और सूखा कचरा का उचित प्रबंधन किया जाएगा। मौके पर अरुण सिंह, संजय सिंह, इंद्रभुवन प्रसाद सिंह, भवेश यादव, जगतपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप यादव, खगड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह भी उपस्थित थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
