नवगछिया : सिविल सर्जन भागलपुर डॉ. अंजना कुमारी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रसव कक्ष, शल्य कक्ष, जांच घर आदि को देखा तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये।
Total Downloads: 79
गोपालपुर के चिकित्सक डॉ. मनोहर कुमार लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये। दो चिकित्सक अध्ययन अवकाश पर मिले। सिविल सर्जन ने बताया कि बिना सूचना के लंबे समय से अनुपस्थित रहना घोर अनुशासनहीनता है। उन पर कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपालपुर में पदस्थापित व रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक्सरे टेक्निशियन को तत्काल गोपालपुर वापस आने की जानकारी दी।
विभाग द्वारा भेजी गयी एक्सरे मशीन टेक्निशियन के नहीं रहने के कारण धूल फांक रही है। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार, डॉ. मनीष कुमार व स्वास्थ्य प्रबंधक आतिश कुमार राय आदि मौजूद थे।

