नवगछिया । बदमाशों की गोली से जख्मी हुए नवगछिया के किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। 15 अप्रैल की सुबह बदमाशों ने इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले झुलो मंडल को गोली मार दी थी। उसे इलाज के लिए पहले मायागंज लाया गया था।

यहां से बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया गया था। पटना में ही इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। मृतक किसान के बड़े बेटे सुभाष मंडल ने बताया की सात अप्रैल से गांव के चंडी स्थान में यज्ञ हो रहा था।

पापा ने यज्ञ में दुकान खोला था। 15 अप्रैल को भी पापा देर रात को घर लौटे थे। सुबह बदमाश ने घर में घुसकर गोली मार दी थी। बाद में पता चला था कि दुकान को लेकर ही कुछ लोगों से उसके पिता का विवाद हुआ था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *