नवगछिया : थाना क्षेत्र के पकरा गांव में 14 नंबर सड़क पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों के घायल हो जाने की सूचना है. घायलों में पकरा निवासी 60 वर्षीय जगदीश प्रसाद सिंह, डेढ़ वर्षीय बालक श्रेयांस कुमार और छः वर्षीय बालक सुमित कुमार है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
सभी घायलों का प्राथमिक इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया. जिसके बाद सबों को बेहतर इलाज के लिये जेएलएनएमसीएच भेज दिया गया. पीड़ित व उसके परिजनों द्वारा घटना के संदर्भ में बस इतना बताया जा रहा था कि वे लोग सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. जबकि मामला स्थानीय पुलिस के संज्ञान में है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →