नवगछिया । गोपालपुर थाना के गोपालपुर गांव में बगीचे से आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया है। एक पक्ष के नरेश मंडल ने नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी राजेश सिंह व ब्रजेश सिंह व चार अज्ञात लोगों पर हथियार से लैस होकर जबर्दस्ती बगीचे से आम तोड़ने व मना करने पर मारपीट कर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
Total Downloads: 79
दूसरी ओर गोपालपुर गांव के ही विपिन शर्मा ने अपने गोतिया दीपांकर शर्मा जो पूर्णिया में रहते हैं के बगीचे की देखरेख करते हैं। उसने नरेश मंडल व उनके तीन पुत्रों क्रमश: संजीव मंडल उर्फ घूटर मंडल, भूषण मंडल उर्फ भूषण मंडल व मुकेश मंडल पर जोर
जबर्दस्ती रंगदारी के बल पर आम तोड़ने व मना करने पर पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगने तथा नहीं देने पर मारपीट करने व मुकेश मंडल द्वारा फायरिंग करने का मामला दर्ज कराया गया है। गोपालपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

