नवगछिया। नगर परिषद के प्रोफेसर कॉलोनी में पिछले एक माह से भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से अंधेरा छाया है। बिजली के लिए लोग परेशान है। लगातार बिजली संकट से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को बिजली मिस्त्री को बंधक बनाया।

यहां के प्रोफेसर मो शानू ने बताया कि पिछले एक माह से यह ट्रांसफामर खराब है। इस ट्रांसफार्मर की स्थिति इतनी खराब है कि इसमें कभी भी तीन फेज लाइन नहीं रहती है। वार्ड पार्षद गोपाल तांती ने आरोप लगाया कि बिजली की समस्या सुनने के लिए विभाग के अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं। पिछले एक माह से ट्रांसफार्मर खराब है।

ट्रांसफार्मर को शुक्रवार की शाम को बदला गया। मरम्मत किया हुआ ट्रांसफार्मर लगाया गया। शनिवार की सुबह बिजली आपूर्ति की गई। ट्रांसफार्मर के अर्थिंग के लिए बोरिंग करने के लिए बिजली की मिस्त्री दस हजार रुपये लिए। स्थानीय लोगों ने दस हजार रुपये चंदा करके दिया। शनिवार के दिन के 11 बजे पुन: ट्रांसफार्मर जल गया। इसपर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बिजली मिस्त्री को एक घंटे तक बंधक बना कर रखा।

इस संबंध में विद्युत विभाग कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता को फोन कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया। किंतु दोनो पदाधिकारी ने इसका कोई जबाव नहीं दिया। बिजली मिस्त्री संतोष ने बताया कि रविवार को सभी ऑफिस बंद रहते हैं। सोमवार को भागलपुर से ट्रांसफार्मर लाकर दूसरा लगाया जायेगा। ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड रहने के कारण यह परेशानी होती है। यहां पर दौ सौ केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। बिजली उपभोक्ता चार सौ से अधिक है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *