16 को होगा कार्यकर्ता सम्मेलन

बिहपुर | 16 जुलाई को राष्ट्रीय जन जन पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन व बभनगामा उवि के मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। औलियाबाद के राहुल राज ने बताया कि इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ टुन्ना सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मेनका रमण, राष्ट्रीय सचिव डॉ. सोनू शंकर व अंकित चंद्रयान आदि भी पहुंचेंगे।

पेड़ काटने के आरोप में केस दर्ज

बिहपुर | भ्रमरपुर निवासी महेश प्रसाद मंडल ने नगरपारा मौजा में केला और अमरूद के पेड़ को काटा देने के संबंध में केस दर्ज कराया है। उसने गांव के ही देवनारायण मंडल व धर्मवीर मंडल उर्फ मालिक मंडल को नामजद आरोपी बनाया है। 9 जुलाई को दोनों मौजा में लगे केले का बीटा व अमरूद के पेड़ का कुदाल से काट दिये। इस दौरान दोनों का देव नारायण से विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट की घटना भी हुई। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *