नवगछिया । नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के धोबिनिया गांव के पास मुख्य सड़क पर अनियंत्रित टोटो चालक ने सड़क के किनारे चल रही महिला सुनीता देवी को धक्का मार दिया, जिससे मौके पर वह गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद नवगछिया पुलिस को सूचना दी गयी। नवगछिया पुलिस पहुंचकर पोस्टमार्टम हेतु शव को अनुमंडल अस्पताल लाया। टोटो पर सवार चालक भागने में कामयाब रहा।

स्थानीय लोगों के सहयोग से टोटो को पुलिस के हवाले किया गया। मृतक सुशीला देवी के पुत्र केपी कुमार ने बताया कि यहां पर जिस तरह से टोटो चालक द्वारा मेरी मां को धक्का मारा है।

चालक जरूर नशे में था अगर वह नियंत्रण में रहता तो सड़क के किनारे बैठे लोगों पर नहीं चढ़ा देता। नवगछिया पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *