नवगछिया। नवगछिया नदी थाना की पुलिस ने सोमवार की शाम भारी मात्रा में चोरी के सामान के साथ खरीक के अंभो निवासी बैजनाथ सिंह एवं उसके तीन पुत्र, ओमप्रकाश कुमार, जरवन उर्फ जमरन कुमार एवं संजीत कुमार को घर से गिरफ्तार कर लिया। नदी थानाध्यक्ष मुकुंद मुरारी को सूचना मिली थी कि नदी किनारे खड़ी नाव समेत अन्य जगहों से भारी मात्रा में लोहे का छड़ समेत अन्य समानों की चोरी हुई है।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने छापेमारी शुरू की। इस दौरान एक चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में शामिल उसके पिता और दो भाई को घर से गिरफ्तार किया गया।
घर की तलाशी लेने पर डेढ़ क्विंटल लोहे का छड़ समेत अन्य कई चोरी के सामान बरामद हुए। पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में चारों ने पुलिस को बताया कि हमलोग मछली मारने का काम करते हैं। इसी दौरान चोरी करने वाले समानों को चिह्नित करते हैं और रात में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। मंगलवार को चारों को जेल भेज दिया गया।a


