नवगछिया। सोमवार की शाम थाना क्षेत्र के अंभो गांव से बाइक की चोरी कर भाग रहे तीन चोरों में एक चोर को चोरी की बाइक के साथ बाइक मालिक विशाल राज ने ग्रामीणों के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया। घटना के बाद खरीक पुलिस को जानकारी दी।

घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने चोरी की बाइक के साथ चोर को गिरफ्तार कर थाना लाया। पूछताछ के बाद गिरफ्तार चोर नवगछिया के महदत्तपुर निवासी सूरज कुमार की निशानदेही पर खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के करना गांव निवासी अभिषेक कुमार एवं अजीत कुमार को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों गिरफ्तार युवक अंतरजिला शातिर चोर हैं। विभिन्न जिलों में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। मंगलवार को तीनों को जेल भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *