नवगछिया। गोपालपुर इस्माईलपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नितेश कुमार ने प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की। बैठक में प्रमुख रूप से शिक्षा विभाग के दिए गए निर्देशों का पालन करने को कहा। डीपीओ ने कहा कि छात्रों की उपस्थिति के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
शिक्षक फर्जी छात्रों का नामांकन रद्द कर जो भी जमीनी छात्र हैं वैसे छात्रों का नामांकन विद्यालय में रखें। उन्होंने नौ बिंदुओं पर प्रमुख रूप से जानकारी दी। डीपीओ ने बताया कि समय रहते विद्यालय की व्यवस्था में सुधार नहीं होगा तो 1 सितंबर से कार्रवाई तय है।
किसी भी विद्यालय में 50% से छात्रों को उपस्थित कम मिलेगी वैसे विद्यालय के प्रधानाध्यापक के ऊपर कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर बीआरपी सहित विद्यालय के सभी प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।


