नवगछिया। गृह विभाग के आदेश पर नवगछिया आरक्षी अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने पांच थाने के थानाध्यक्ष का पुलिस जिला के अंतर्गत स्थानांतरण के साथ साथ अतिरिक्त प्रभार दिया है।
Total Downloads: 198
नवगछिया पुलिस अवर निरीक्षक आशुतोष कुमार को कदवा ओपी प्रभारी का प्रभार सौंपा गया है। वहीं पुलिस अवर निरीक्षक राजेश रंजन कुमार को बिहपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। राजेश रंजन कुमार डीआईयू शाखा नवगछिया में तैनात थे।
इसके अलावे तत्कालीन बिहपुर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राजकुमार सिंह और कदवा ओपीध्यक्ष पुलिस निरीक्षक नरेश कुमार को साइबर थाना नवगछिया भेजा गया है। जबकि डीआईयू शाखा नवगछिया के पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार को सोशल मीडिया कोषांग नवगछिया का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

