नवगछिया । डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं की धरातल पर क्रियान्वयन एवं सफलता जन भागीदारी से ही संभव है। शनिवार को रंगरा चौक प्रखंड के सधुआ चापर और जहांगीरपुर बैसी पंचायत में जनसंवाद को संबोधित करते हुए डीएम ने कार्यक्रम के मकसद पर विस्तार से जानकारी दी। डीएम ने कहा, महिलाओं के विकास में जीविका योजना मील का पत्थर साबित हो रहा है। बीते एक दशक में इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं का समाज के हर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भागीदारी बढ़ी है। महिलाओं के विकास के लिए कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत हर वर्ग की छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत हैं। इंटरमीडिएट की छात्राओं को 25 हजार, स्नातक पास छात्राओं को 50 हजार दी जा रही है। यही कारण है कि शिक्षा के क्षेत्र में भी महिलाएं काफी आगे बढ़ रही हैं। शिक्षा के विकास के लिए सरकार संकल्पित है। वर्तमान में नई शिक्षक नियुक्ति में करीब 3,700 शिक्षक भागलपुर के लिए चयनित हुए। एक माह के अंदर जिले के हर पंचायत में शिक्षकों की नियुक्ति हो जाएगी। डीएम ने कहा, जिले के अधिकांश विद्यालयों में डेस्क-बैंच और कमरे की समस्या को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने 1,900 विद्यालयों में विकास के लिए राशि जारी की है। जल्द ही इन विद्यालयों का कायाकल्प भी हो जाएगा।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

युवा-बच्चे मोबाइल छोड़कर पुस्तकालय जाकर अच्छी किताबें बढ़ें : एसपी

कार्यक्रम में एसपी सुशांत कुमार सरोज ने  कहा कि लोगों को अपराध से बचना चाहिए। बीते कुछ दशकों से संयुक्त परिवार की अवधारणा खत्म होती जा रही है। संयुक्त परिवार टूटने से खासकर युवाओं में धैर्य और विश्वास की कमी हो रही है। युवाओं की गलती पर अभिभावक यदि डांट-फटकार करते हैं तो धैर्य व आत्मविश्वास की कमी के कारण आत्महत्या पर उतारू हो जाते हैं। वर्तमान में युवाओं में अपराध की प्रवृत्ति बढ़ रही है। बड़ी आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए अपराध के रास्ते पर कदम बढ़ा रहे हैं। यह परिवार एवं समाज के लिए काफी खतरनाक है। इससे युवाओं को बचाना चाहिए। बच्चों एवं युवाओं को खाली समय में मोबाइल की जगह पुस्तकालय में जाकर अच्छी किताबें का अध्ययन करना चाहिए। इससे शैक्षिक विकास तो होता ही है, साथ ही नैतिक विकास भी होता है। उन्होंने लोगों से अपील की की बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए जहां तक संभव हो पुस्तकालय में पुस्तक दान करें।

बाढ़ एवं कटाव से बचाव के लिए रिंग बांध की प्रखंड प्रमुख ने की मांग

जनसंवाद कार्यक्रम में रंगरा के प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव ने कहा कि प्रखंड के सधुआ चापर, कौशिकीपुर सहोरा, तीनटंगा दियारा, तीनटंगा दियारा दक्षिण, मुरली, जहांगीरपुर बैसी सहित लगभग आधे दर्जन से भी अधिक पंचायत हर वर्ष बाढ और कटाव का दंश झेलने को मजबूर है। बाढ़ एवं कटाव से बचाव के लिए जाह्नवी चौक से लेकर इस्माईलपुर, गोपालपुर होते हुए कुरसेला पुल तक रिंग बांध निर्माण की मांग की। लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष अवधेश पासवान ने  सधुआ चापर पंचायत में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की नियुक्ति एवं चापरहाट उच्च विद्यालय में प्लस टू विद्यालय भवन के निर्माण एवं कन्या उच्च विद्यालय की स्थापना की मांग की। तीनटंगा दियारा दक्षिण पंचायत के मुखिया गणेश मंडल, समाजसेवी राजेंद्र पाल, योगेंद्र यादव आदि ने भी जनसमस्याओं को रखा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet