नवगछिया । खरीक प्रखंड में भी फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर एमडीए अभियान की शुरुआत हुई। सबसे पहले पीएचसी में डॉ. मुकेश कुमार एवं बीसीएम सह अभियान के नोडल पदाधिकारी समीना कुमारी ने खुद दवा खाकर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर मौजूद अन्य पदाधिकारियों और कर्मियों ने भी दवा का सेवन किया। इसके बाद प्रखंड के सभी गांवों में अभियान की शुरुआत हुई।

इस मौके पर डॉ. मुकेश ने कहा कि फाइलेरिया एक ऐसी बीमारी है जो लोगों को दिव्यांग तक बना देती है। फाइलेरिया संक्रमण होने के बाद कोई इलाज नहीं है। इसलिए इस बीमारी से बचाव के लिए सभी लोग दवाई का सेवन करें और सुरक्षित रहें। अन्यथा, आपको पता भी नहीं चलेगा कि कब हम इस बीमारी की चपेट में आ गये।

वहीं बीसीएम ने बताया कि प्रखंड में कुल एक लाख, 37 हजार, 549 लोगों को दवाई का सेवन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हर हाल में निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गर्भवती और दो वर्ष से छोटे बच्चे के अलावा गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को छोड़, शेष सभी लोगों को दवाई का सेवन कराया जाएगा। कोई भी व्यक्ति खाली पेट दवाई का सेवन नहीं करें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *