नवगछिया । बिहार के बजट पर स्थानीय लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि प्रेमसागर यादव उर्फ डब्लू यादव ने कहा कि बजट से बिहार में विकास की रफ्तार को तेजी मिलेगी। पर्यटन के लिए 10 करोड़ रुपये तक के निवेश पर 30 फीसदी तक की सब्सिडी, अधिकतम सीमा 3 करोड़, 50 करोड़ और उससे अधिक के निवेश पर 25 प्रतिशत की है। अशोक केडिया ने कहा कि सब्सिडी अधिकतम 10 करोड़ की थी, 25 करोड़ का प्रावधान किया जाना सराहनीय है।
Total Downloads: 173
जिला महामंत्री मुकेश राणा ने कहा कि बजट में कृषि के विकास में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए राज्य सरकार ने चतुर कृषि रोडमैप तैयार किया। इसके तहत 2028 तक कृषि एवं सावर्ती क्षेत्र में लगभग 1.2 लाख करोड़ रुपये का व्यय का लक्ष्य रखा गया है जो काफी सराहनीय है।
जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, सीनेट सदस्य अजय कुशवाहा ने कहा कि युवाओं को बिहार में आईटी कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित करने के लिए बिहार आईटी पॉलिसी 2024 लागू होगी। यह नीति 5 वर्षों तक लागू रहेगी। इसका उद्देश्य आईटी क्षेत्र में युवाओं के लिए लाभकारी योजना के अवसर सृजन करना, इसके रोजगार क्षमता को बढ़ाना एवं स्थाई कौशल प्रतिक्रिया तंत्र विकसित करना है

