बिहपुर। नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में बुधवार को बिहपुर के रेलवे मैदान पर खिलाड़ियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। संघ के प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार की अगुवई में खिलाड़ियों ने कैंडल जलाकर मां भारती के सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
श्रद्धांजलि देने वालों में प्रखंड भाजयुमो अध्यक्ष चंद्रकात चौधरी, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार, अंकित शर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी साक्षी कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, पल्लवी कुमारी, मुकुल कुमार व आदित्य राज कुमार आदि शामिल थे।

