बिहपुर। दो फरवरी 2025 से त्रिकुंज नवाह रामधुन व दस दिवसीय महाविष्णु यज्ञ प्रखंड के सोनवर्षा में आयोजित होगा। इसको लेकर गुरुवार को पंचायत के वार्ड आठ स्थित रामनगर में विधि-विधान के साथ भूमि पूजन व यज्ञ ध्वजारोहण किया गया।

वहीं पूजन कार्य पंडित गोपीकृष्ण झा ने संपन्न कराया। आचार्य के रूप में जीवन चौधरी व नीरज देवी थी। यज्ञ का ध्वजा स्थापित होते ही पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हो गया। मौके पर अयोध्या से पधारे श्री श्री रामकिंकर दास जी महाराज के साथ हजारों महिला-पुरूषों व गणमान्यों की ग्रामीणों की उपस्थिति थी।

बिहपुर। प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बाबा बज्रलेश्वरनाथ धाम परिसर में नवनिर्मित मां पार्वती के मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी चल रही है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोहर चौधरी, सचिव श्यामसुंदर राय व कोषाध्यक्ष विमल शर्मा ने बताया कि 16 फरवरी को सुबह 10 बजे मंदिर प्रांगण से भव्य कलश शोभायात्रा निकलेगी। 17 व 18 फरवरी को पूजा पाठ होगा। 19 फरवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *