नारायणपुर । कटिहार-बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे-स्टेशन पूर्वी केबिन के पास गुरुवार की सुबह डाउन सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर 21 वर्षीय महिला की मौत।

ग्रामीणों की सूचना पर बिहपुर जीआरपी पुलिस व भवानीपुर पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की छानबीन की। मृतका के पति ईश्वर साह ने बताया कि पटना से तीन वर्षीय बच्चे का इलाज कराकर कटही वार्ड नंबर 10 छातापुर सुपौल अपने घर लौट रहे थे कि रास्ते में शौच करने गई पत्नी ट्रेन से गिर गयी और उसकी मौत हो गयी।

पति ने बताया कि ट्रेन से पटना से चले थे। पत्नी बोली शौच करेंगे। उसके बाद वह ट्रेन के शौचालय में गई। पांच मिनट से अधिक होने पर जब मैं देखने गया तो वह शौचालय के पास नहीं मिली। फिर हम हल्ला करने लगे तो लोगं ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी।

ट्रेन के रुकने पर ऊतर कर खोजबीन की तो पटरी किनारे लोगों की भीड़ थी। जब वहां देखने गये तो पत्नी का शव पड़ा था। प्रभारी जीआरपी थानाध्यक्ष एसआई सुदामा प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है। मृतका के पति ने लिखित शिकायत दर्ज करायी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *