Wooden justice gavel and block with brass

नवगछिया। व्यवहार न्यायालय के अपर जिला और सत्र न्यायाधीश नीरज बिहारी लाल ने अभियुक्त अनोज यादव, पिता दिगम्बर यादव को हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। कोर्ट 22 फरवरी को सजा सुनाएगी। कोर्ट में सरकार की ओर से अपर लोक अभियोजक श्रीकिशोर झा ने बहस में भाग लिया।

घटना 5 अगस्त 2021 की है। कृषि भवन इस्माईलपुर में देशबंधु उर्फ बुलबुल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना के बाद इस्माईलपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी में इस्माईलपुर के अनोज यादव और मनोज मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। मनोज मंडल की दस दिन पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मुकदमे में सात गवाहों ने घटना का समर्थन किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *