नवगछिया । भाकपा माले के जिला सचिव विंदेश्वरी मंडल, प्रखंड सचिव रामदेव सिंह, सह सचिव गौरीशंकर राय, ऐपवा जिला सचिव रेणु देवी, कंचन देवी व मीना देवी की सात सदस्यीय जांच टीम रंगरा पहुंचकर मृत शोभा देवी के परिजनों एवं आसपास के ग्रामीणों से मिलकर घटनाक्रम की जांच पड़ताल की।

माले नेताओं ने कहा कि जांच टीम ने पाया कि शोभा देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने परिजन थाना गए थे लेकिन पुलिस पूरी तरह से उदासीन बनी रही और उल्टे ही उनके परिजनों को कहा कि तुम्हारा परिवार मिल जायेगा। शोभा देवी के परिजनों ने आरोपी के घरों की तलाशी लेने के लिए भी कहा था लेकिन पुलिस उनके घर नहीं गई और आरोपी उल्टे आकर महिला के परिजन को गोली मार देने की धमकी दी।

जांच टीम ने कहा कि अगर रंगरा पुलिस सक्रिय रहती तो शोभा देवी की इज्जत और जान बच सकती थी। जांच टीम ने पाया कि ग्रामीणों पर छह राउंड गोलियां चलाई गयी है। जिसका नेतृत्व रंगरा थाना प्रभारी कर रहे थे।

माले नेताओ ने कहा कि भाकपा माले मंगलवार को इस जघन्य घटना के खिलाफ रंगरा थाना प्रभारी की बर्खास्तगी एवं उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने, सभी आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने, मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपए मुआवजा देने, घटना की उच्चस्तरीय जांच आदि सवालों को लेकर मंगलवार को नवगछिया में प्रतिवाद मार्च निकाला जायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *