नारायणपुर। भवानीपुर थाना पुलिस ने बुधवार को फरार पांच आरोपियों के घरों इश्तेहार चिपकाया। सभी हत्या, लूट, रंगदारी, जालसाजी और मारपीट व आर्म्स एक्ट मामले के आरोपी हैं।
भवानीपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी मिथलेश यादव, मुकेश यादव, संजय यादव, बलाहा निवासी दिलीप शर्मा और बीरबन्ना निवासी लालो महतो के घर इश्तेहार चिपकाया।

