नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Whatsapp group Join

पहले मामले में भवानीपुर गांव निवासी पिंकी देवी ने अपने पति बीरेन्द्र मंडल के साथ मिलकर सुभाष मंडल समेत पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने मारपीट, गाली-गलौज और छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरे मामले में वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर निवासी नवीन कुमार ने भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा निवासी गुड्डू सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गुड्डू सिंह ने उनसे रुपये लिए थे, लेकिन बाद में वापस नहीं किए।

भवानीपुर थाना प्रभारी शंभू कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *